ज्वाली पब्लिक टायलट तालों में बंद, नगर पंचायत ज्वाली में सफाई व्यवस्था बदहाल

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

नगर पंचायत ज्वाली के अधीन लब में निर्मित दोनों सार्वजनिक शौचालय पिछले डेढ़ माह से ताले में बंद हैं। इसके अलावा ज्वाली पुराना बस स्टैंड के पास पर्यटन विभाग द्वारा बनवाया गया सार्वजनिक शौचालय भी तालों में ही बन्द पड़ा है।

इन सार्वजनिक शौचालयों में ताला लटका होने के कारण लब व जवाली बाजार के दुकानदारों सहित बाहर से आने वाले लोगों को टॉयलेट करने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोग खुले में ही टॉयलट कर देते हैं जिस कारण बदबू फैलती है तथा दुकानदारों का बदबू से दुकानों में बैठना मुश्किल हो जाता है।

लब के दोनों सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण पूर्व सांसद डॉ राजन सुशांत ने अपने कार्यकाल में सांसद निधि से करवाया था जबकि जवाली में पर्यटन विभाग द्वारा सार्वजनिक शौचालय बनवाया गया था। लब बाजार में करीबन डेढ़ सौ दुकानें हैं तथा ज्वाली बाजार में 300 से भी ज्यादा दुकानें हैं।

ऐसे में दुकानदारों को टॉयलेट बंद रहने से काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इसके अतिरिक्त लब व कैहरियां चौक पर लगाई गई हाई मास्ट लाइटें भी खराब पड़ी हैं। सफाई व्यवस्था भी चरमरा कर रह गई है।

व्यापार मंडल लब के अध्यक्ष डॉ राजिंदर सिंह ने कहा कि लब के दोनों सार्वजनिक शौचालय करीबन डेढ़ माह से तालाबंद हैं। दुकानदारों सहित ग्राहकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इन तालों को अतिशीघ्र खोला जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...