चेक बाउंस मामले में आरोपी को 14 हजार रुपये जुर्मानें सहित छह माह की सुनाई सजा

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- अनिल कपलेश

चेक बाउंस मामले में आरोपी पर लगाए सभी आरोप सिद्ध हो गए हैं। इस मामले की सुनवाई पूरी होने पर हमीरपुर न्यायालय ने दोषी को छह माह के कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 14 हजार रुपये जुर्माना भरने की सजा भी सुनाई है।

मंगलवार को जेएमआईसी कोर्ट नंबर दो ने यह फैसला सुनाया है। अभियोजन पक्ष की ओर से अधिवक्ता कर्मवीर सिंह ने बताया कि मोहिंद्र सिंह ने भोरंज के लदरौर निवासी राकेश कुमार से 68 हजार रुपये लेने थे।

यह दोनों कबाड़ का काम करते हैं। लंबे समय के बाद जब राकेश कुमार ने भुगतान नहीं किया तो मोहिंद्र सिंह ने हमीरपुर कोर्ट में चेक बाउंस का मामला दायर कर दिया।

सोमवार को जेएमआईसी कोर्ट नंबर दो में इस मामले में अभियोजन और बचाव पक्ष की ओर से पेश किए गए दस्तावेजों के आधार पर सुनवाई पूरी हो गई है।

जबकि, मंगलवार को इस मामले में न्यायालय ने दोषी को छह माह का कारावास और 14 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...

हिमाचल के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, दुबई-मॉरीशस में निकली 225 नौकरियां

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में...

JOA लाइब्रेरियन का फाइनल परिणाम घोषित, 77 उम्मीदवारों का हुआ चयन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्कूल...

सुंदरनगर के भवाना चौक के पास निजी बस पलटी, 19 यात्री घायल; अफरा-तफरी का माहौल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल में सोमवार दोपहर...