बंदरों के हमले से बचने के लिए तीसरी मंजिल से कूदी 14 साल की किशोरी

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

शहर में बंदरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बंदर कई बार लोगों को भी अपना शिकार बना चुके हैं। मंगलवार सुबह शहर के भ्योली में बंदरों ने 14 वर्षीय किशोरी पर उस वक्त हमला कर दिया जब वह अपने छत से कपड़े उठाने गई थी।

इस दौरान 14 वर्षीय किशोरी बंदरों के हमले से बचने के लिए तीसरी मंजिल से कूद गई, जिससे उसकी दोनों टांगों व बाजू में चोटें आई है। बच्ची को घायल अवस्था में जोनल अस्पताल  लाया गया जहां अभी उपचाराधीन है।

14 वर्षीय कृशी ने बताया कि वह छत से कपड़े लाने गई थी। इस दौरान अचानक 7-8 बंदरों ने हमला कर दिया, जिससे वह घबरा गई। कृशी ने बताया कि घबराहट में उसने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। कृशी के परिजनों ने वन विभाग और सरकार से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

वहीं इस बारे में जब डीएफओ वासुदेव डोगर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि विभाग ने शहर में 250 बंदरों की नसबंदी करने का लक्ष्य रखा है। जल्द ही इन बंदरों की नसबंदी कर शहरवासियों को बंदरों के आतंक से निजात मिल जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...