काँगड़ा : स्कूटी सवार को ओवरटेक करना पड़ गया महंगा, हादसे के बाद जो हुआ…

--Advertisement--

Image

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

धर्मशाला-शिमला मुख्य मार्ग पर स्थित वीरता गांव में आज दोपहर एक स्कूटी चालक बस ओवरटेक करता हुआ बस व सामने से आ रही कार की चपेट में आ गया। हालांकि इस घटना में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, मगर तीनों वाहनो का नुकसान ज़रूर हुआ। इस दौरान लगभग एक घंटा तक मुख्य मार्ग यातायात के लिए बाधित रहा।

हुआ यूं कि हिमाचल पथ परिवहन निगम कि बस मटौर से कांगड़ा की तरफ़ आ रही थी, तो वीरता के समीप एक सकूटी चालक उसे ओवरटेक करते हुए सामने से आ रही कार से टकराने के कारण बस व कार की चपेट में आ गया।

जिस कारण सकूटी में सवार दो लोगों को मामूली चोटे आईं, लेकिन वाहन चालकों में आपसी समझौता न होने कारण लगभग एक घंटा मार्ग पर लंबा जाम लगा रहा, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से जाम खुला।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...