हरिद्वार से मंडी जा रही एचआरटीसी बस से पकड़ा 25.5 ग्राम चिट्टा, दो युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

मंडी जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (स्ढ्ढ) की टीम ने नेशनल हाईवे 21 पर सलापड़ में हरिद्वार से मंडी जा रही परिवहन निगम की बस से दो युवकों को 25.5 ग्राम चिट्टा हैरोइन के साथ हिरासत में लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत मंडी जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट की टीम रूटीन चैकिंग पर थी। इसी दौरान हरिद्वार से मंडी जा रही परिवहन निगम की बस की चैकिंग की तो उसमें सवार दो युवकों से 25.5 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 21, 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवकों की पहचान 27 वर्षीय मोहित कुमार पुत्र सुशील कुमार झंडूता और 31 वर्षीय वीरू चौधरी पुत्र मनवीर सिंह निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि मंडी जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (स्ढ्ढ) की टीम ने सलापड़ क्षेत्र में नाके के दौरान बस में सवार दो युवकों से 25.5 ग्राम चिट्टा हैरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्यवाही के लिए दोनों आरोपियों को सुंदरनगर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...