
व्यूरो रिपोर्ट
जिला कांगड़ा के साथ लगते नगरोटा सूरियां के 20 वर्षीय दुष्कर्म पीडि़ता के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर लाडली फाउंडेशन द्वारा पुलिस अधीक्षक धर्मशाला को ज्ञापन सौंपा गया।
मामले में महिला ने पत्ति पर दो पुरूषों व एक महिला को बेचने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। जबकि इस दौरान ही नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किए जाने के भी आरोप लगाए हैं। इस संबंध में संबंधित पुलिस थाना के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
हालांकि आरोपी अभी पूरी तरह से पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जबकि उन्हें पकडऩे का प्रयास किया जा रहा है।
एएसपी कांगड़ा बद्री सिंह ने बताया कि इस संबंध में संबंधित पुलिस थाना के अधिकारियों को जल्द से जल्द उचित कार्रवाई के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
लाडली फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष बबीता ओबेरॉय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रीना पठानिया, जिला महासचिव संगीता थापा, जिला सचिव शीतल बिष्ट, शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष शैलेजा एवं राधा इत्यादि की संयुक्त रूप से पीडि़त महिला एवं उसके परिजनों ने उप-पुलिस अधीक्षक कांगड़ा स्थित धर्मशाला बद्री सिंह को शिकायत पत्र सौंपा।
शिकायत पत्र में नगरोटा सूरियां के 20 वर्षीय दुष्कर्म पीडि़ता ने बताया कि उसके पति ने उस पर झूठे इल्जाम लगाकर तलाक के लिए दबाव बनाते रहे फिर जबरन रिश्ता खत्म करके पेपर में साईन करवा कर कांगडा के दो पुरुष एवं एक महिला को बेच दिया।
वह लोग जबरदस्ती उसके साथ कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवाइयां मिलाकर दुष्कर्म करने की बात कही है। इसके बारे में थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। लेकिन अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग पुलिस विभाग व सरकार से उठाई है।
