पीटीसी डरोह में तीसरी मंजिल से गिरकर एसआई की मौत

--Advertisement--

Image

काँगड़ा – राजीव जस्वाल
हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण केंद्र डरोह में एचपीसीटीएस वायरलेस विभाग में कार्यरत एक पुलिस अधिकारी की तीसरी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई।

सब इंस्पेक्टर रैंक का यह अधिकारी सोमवार सुबह करीब आठ बजकर 35 मिनट पर ड्यूटी के दौरान इंटरनेट की तार और एंटीना को ठीक कर था। उसका खिड़की से पैर फिसला, जिस कारण वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजीव कुमार कटोच बतौर सब इंस्पेक्टर पीटीसी डरोह में वायरलेस विभाग में तैनात था। जयसिंहपुर उपमंडल के लंबागांव के कटोचा रोपड़ियां का रहने वाला था।

संजीव कुमार को घायल अवस्था में पीएचसी डरोह में प्राथमिक उपचार के बाद पालमपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
पैतृक गांव कटोचा रोपड़ियां के श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। संजीव कटोच अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टीबी मुक्त हमीरपुर के लिए डीसी ने किया 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ

लगभग 1.70 लोगों की जांच करेंगी स्वास्थ्य विभाग की...

एक फैसले का असर, हाई स्पीड से चढ़ा शेयर बाजार, सोना-चांदी के दाम भी फिसले

हिमखबर डेस्क  ईरान के साथ पांच दिन युद्ध टालने के...

बाबा बालक नाथ के दरबार में 10 दिन में बिका ₹60 लाख का प्रसाद, सात समंदर पार से आ रही भारी डिमांड

हिमखबर डेस्क  उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर...