सरकारी व्यवस्था पर सवाल: किहार अस्पताल से चंबा रेफर महिला ने एंबुलेंस में दिया तीन शिशुओं को जन्म

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में जहां कई बार डॉक्टर गंभीर प्रसव के केसों में हाथ पीछे खींच रहे हैं, वहीं ऐसे प्रसव एंबुलेंस कर्मचारी आसानी से एंबुलेंस में करवा रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। पिछले दो साल से चंबा जिला संस्थागत प्रसव करवाने में फिसड्डी रहा है।

रविवार को इस तरह की घटना किहार सिविल अस्पताल में देखने को मिली। रात के समय एक गर्भवती महिला को प्रसव के अंतिम क्षण में चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 108 एंबुलेंस के जरिये उसे चंबा भेजा गया। चिकित्सक ने एंबुलेंस स्टाफ को इतना भी कह दिया कि गर्भवती का बीच रास्ते में भी प्रसव हो सकता है।

जब एंबुलेंस गर्भवती महिला को लेकर अस्पताल जा रहे थे तो बीच रास्ते में अचानक महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई।उसकी हालत को देखते हुए कर्मचारियों ने उसका प्रसव करवाने का फैसला लिया।

ईएमटी सुनील कुमार और पायलट सुरेश कुमार ने अपने अनुभव से सुरक्षित प्रसव करवाया। महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। इनमें दो लड़के और एक लड़की है।

प्रसव के बाद मां और बच्चों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। सवाल उठ रहा है कि अस्पताल में सभी सुविधाएं होने के बावजूद महिला का प्रसव करने से इनकार कर दिया गया, जबकि, साधारण सुविधाओं वाली एंबुलेंस और बिना डॉक्टर की मदद से कर्मचारियों ने उस प्रसव को आसानी से कर दिखाया।

उधर, कार्यकारी बीएमओ किहार डॉक्टर पायल ने बताया कि गर्भवती महिला को अस्पताल से रेफर करने के कई कारण हो सकते हैं। इस मामले में संबंधित चिकित्सक से जरूर बात की जाएगी। भविष्य में किहार से कोई गर्भवती महिला प्रसव के लिए रेफर न हो, इसके भी पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...