जिला काँगड़ा के एक पंचायत घर में महिला प्रधान पर अज्ञात व्यक्ति ने किया हमला, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

जिला काँगड़ा के अंतर्गत लंबागांव विकास खंड की टंबर पंचायत की प्रधान नेहा वर्मा पर सोमवार सुबह पंचायतघर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेहा वर्मा ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे पंचायतघर में थीं। पंचायतघर में न तो चौकीदार आया था और न ही कोई अन्य व्यक्ति था। आसपास की दुकानें भी बंद थीं।

प्रधान ने बताया कि उसे एक बैठक में भाग लेना था और एक व्यक्ति की रिपोर्ट बनाकर पंचायत घर से चले जाना था। प्रधान ने बताया कि मैंने एअर फोन लगाया हुआ था और दरवाजे की तरफ पीठ करके खड़ी थी कि अचानक किसी ने सिर व गर्दन पर किसी नुकीली चीज से वार कर दिया। बालों से खींचकर नीचे गिरा दिया। नीचे गिरते ही अचेत हो गईं और हमलावर को नहीं देख पाईं।

थोड़ी देर बाद पंचायत का एक व्यक्ति काम के सिलसिले में पंचायतघर आया तो अचेत देकर शोर मचाया। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों जयसिंहपुर अस्पताल ले आए। हमले की जानकारी लंबागांव पुलिस को दी।

पुलिस ने प्रधान नेहा का मेडिकल करवाकर ब्यान दर्ज कर लिए है। उधर, डीएसपी बैजनाथ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि लंबागांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...