
व्यूरो रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश के युवाओं के पास निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर है। सोलन में 415 पदों पर भर्ती की जाएगी तो वहीं शिमला में भी 21 अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।
मैसर्ज फ्ररसीनियस काबी आनकोलॉजी लिमिटेड, मैसर्ज इंडकटिव सिक्योरिटी फंक्शनज लिमिटेड, मैसर्ज नक्सपार फार्मा लिमिटेड, मैसर्ज फार्मास्युटिकल एंड ड्रगनोसटिक्स सोलन और मैसर्ज यूनिवर्सल कारटनज सोलयुशनज प्राइवेट लिमिटेड में विभिन्न श्रेणियों के 415 पदों के लिए भर्ती की जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 21 अप्रैल को जिला रोजगार कार्यालय सोलन में सुबह 10 बजे से लिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाणपत्रों सहित जिला रोजगार कार्यालय में पहुंच जाएं।
इन पदों के लिए योग्यता 10वीं, स्नातक, बीटेक मेकेनिकल, बीफार्मेसी, एमफार्मेसी, बीएससी (मेडिकल और नान-मेडिकल), आइटीआइ किसी भी ट्रेड में निर्धारित की गई है।
इसके अतिरिक्त
क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय यूएस क्लब शिमला में मैसर्स स्काय मर्चेंट इंटरनेशनल व जोमेटो के लिए स्टार्ट मैनेजमेंट ट्रेनी, डिलीवरी पार्टनर के पदों को भरने के लिए 21 अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अंशुल कुमार ने बताया कि शैक्षणिक योग्यता दसवीं व जमा दो पास, आयु 18 से 35 वर्ष तक होनी चाहिए। अभ्यर्थी सभी दस्तावेज व रिज्यूम के साथ सुबह 10.30 बजे पहुंचें।
