दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए 12 वर्षीय मासूम के साथ अचानक हो गया ये दर्दनाक हादसा, मौत

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

मंडी जिला के तहत चौहार घाटी की ऊहल नदी में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अनु पुत्र लेख राम पंचायत झटिंगरी गांव जिल्हण के रूप में हुई है।

बालक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झटिंगरी में 8वीं कक्षा का छात्र था और मरखान गांव स्थित दुर्गा माता मंदिर में भंडारे में गया हुआ था। यहां से वह अपने दोस्तों संग नहाने के लिए ऊहल नदी में चला गया और नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया।

उसे डूबता देख अन्य साथी नदी से बाहर निकले और सहायता के लिए आवाजें लगाने लगे। इसके बाद तियुनपुल के समीप सड़क कार्य में जुटे ठेकेदार के मजदूरों ने भी किशोर को डूबता देख शोर मचाया और लोक निर्माण विभाग में कार्यरत तुला राम ने ग्रामीणों को सूचित कर किशोर को नदी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पधर पुलिस थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए जोगिंद्रनगर अस्पताल भेजा गया है। परिजनों ने किसी भी प्रकार का कोई शक जाहिर नहीं किया है। मामले की पुष्टि डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...