चोरों ने डिप्टी डायरैक्टर के घर को बनाया निशाना, लाखों के आभूषणों पर किया हाथ साफ

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

राजधानी के न्यू शिमला में होर्टीकल्चर में तैनात एक डिप्टी डायरैक्टर के घर से लाखों रुपए के आभूषण चोरी होने की वारदात सामने आई है। डिप्टी डायरैक्टर के घर से शातिरों ने हीरे, सोने व चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। शातिरों ने घर के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

बताया जा रहा है कि डिप्टी डायरैक्टर अपने पत्नी संग बेटे का एग्जाम दिलवाने अनाडेल गए थे। ऐसे में घर पर कोई नहीं था। जब वे एग्जाम के बाद वापस लौटे तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। जब अंदर जाकर देखा तो अल्मारी भी खुली थी और सामान इधर-उधर फैंका गया था। अलमारी को जब चैक किया गया तो उसमें आभूषण नहीं थे, तभी डिप्टी डायरैक्टर सहित उनकी पत्नी के होश उड़ गए।

डिप्टी डायरैक्टर ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन में जुटी। चोरी हुए आभूषण में हीरे की 1 अंगूठी, सोने की 8 अगूठियां, 2 चेन, मंगलसूत्र व चांदी की अंगूठियां शामिल हैं। पुलिस द्वारा आभूषणों की कीमत 6 से 7 लाख आंकी गई है।

डिप्टी डायरैक्टर सरकारी क्वार्टर में रहते हैं। पुलिस ने थाना न्यू शिमला के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस शातिरों का पता लगाने में जुटी है। मामले की जांच जारी है। गौर रहे कि शिमला में चोरी की वारदातें बार-बार सामने आ रही हैं, ऐसे में पुलिस को सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

चोरी करने वाले शातिरों का पता लगाने के लिए पुलिस न्यू शिमला में सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर शातिरों का पता चल सकता है। पुलिस लोगों से भी पूछताछ कर रही है। अभी पुलिस को शातिरों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही शातिरों को हिरासत में लिया जाएगा।

क्या कहती हैं एसपी शिमला

एसपी शिमला मोनिका भुटुंगरू ने कहा कि चोरी का यह मामला पुलिस के ध्यान में आया है। थाना न्यू शिमला के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही शातिरों का पता लगाया जाएगा। चोरी करने वाले शातिरों को पुलिस बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। मामले को लेकर गंभीरता से जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...