ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान कार के कागज दिखाने को कहा तो चालक ने ASI पर तान दी पिस्टल

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

रोहड़ू में एक कार चालक द्वारा एएसआई पर पिस्टल तान कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार पुलिस की एक टीम रात करीब 8.40 बजे जब एएसआई रंजीत सिंह के नेतृत्व में ट्रैफि क ड्यूटी पर तैनात थी तो आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग व कागज की जांच की जा रही थी।

इस दौरान पुलिस टीम ने सामने से आ रही एक कार (एचपी 63-9595) को चैकिंग के लिए रोका। कार में चालक सहित 3 लोग बैठे थे। एएसआई रंजीत सिंह ने कार चालक से गाड़ी के कागज दिखाने को कहा।

इस पर कार चालक प्रदीप ठाकुर पुत्र कल्याण ठाकुर ने तैश में आकर कार के भीतर रखे अपने बैग से पिस्टल निकाली और एएसआई रंजीत सिंह पर तान कर जान से मारने की धमकी देने लगा। कार में बैठे अन्य दो लोग भी पुलिस कर्मचारियों के साथ झगड़ा करने लगे।

डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने कहा कि पुलिस ने एएसआई पर पिस्टल तानने वाले आरोपी चालक प्रदीप ठाकुर व उसके दो अन्य साथियों पर धारा 336, 353, 504 506 आईपीसी व 25 आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...