युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवक सहित परिवार पर मामला दर्ज़

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

शहर की शिमला कालोनी निवासी युवती को हिमाचल का एक युवक शादी रचाने के लिए अपने साथ हिमाचल अपने घर ले गया। यहां पर उसके साथ उसकी मर्जी के बिना शारीरिक संबंध बनाए। युवती को मिलने गए स्वजनों के साथ मारपीट भी की।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर थाना बस्ती जोधेवाल में आपराधिक मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को इसकी दो शिकायत दी थीं, जिसकी जांच के बाद पुलिस ने युवक और उसके स्वजनों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह इंटरनेट मीडिया के माध्यम से हमीरपुर के सुमित कुमार के संपर्क में आई थी। सुमित कुमार ने उसे शादी का झांसा दिया था और वह उसे अलग-अलग समय पर होटलों में ले जा नशा खिलाकर अवैध संबंध बनाता रहा था।

इसी दौरान वह उसे शादी का झांसा देकर हिमाचल ले गया था। यहां पर उसने उसके साथ अवैध संबंध बनाए थे। जब उसके परिजन उसे मिलने के लिए हमीरपुर आए तो सुमित और उसके दोस्तों ने मिलकर परिजनों से मारपीट की थी।

युवक द्वारा पहले 11 जून 2021 को और बाद में 5 जुलाई 2021 को शिकायत दी गई थीं। पुलिस ने उसकी शिकायत पर सुमित कुमार, उसके पिता प्रेम चंद, मां प्रोमिला, बहन शिल्पा और ज्याेति, दोस्त हैपी समेत अन्य के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है।

एएसआइ विजय कुमार के अनुसार अभी किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...