मुख्यमंत्री बताएं 4 सालों में बेरोजगार युवाओं के लिए क्या किया: चौहान

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मानवाधिकार के चेयरमैन संजय सिंह चौहान ने जयराम की सुलह में रैली को फलाप रैली करार दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह चार महीने की सरकार द्वारा प्रदेश की भोली – भाली जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है।

संजय सिंह चौहान ने कहा कि सुला चुनाव क्षेत्र में भोली भाली महिलाओं को महिला मंडलों के बहाने बेवकूफ बनाया जा रहा है तथा उन्हें ऐसे लुभावने लालच में लिया जा रहा है जैसे उन्हें अपना बंदुआ बनाया जा रहा है। जैसे पुराने समय में जमींदार बनाया करते थे।

संजय सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री की रैली को सफल बनाने के लिए बहुत से हतकंडे अपनाए गये तथा सभी आशा वर्करों, आंगनबाड़ी कर्मचारियों, मनरेगा वर्करों को रैली में ले जाया गया तथा जनता को लुहावने सपने दिखाए गए।

उन्होंने कहा कि सुलह की जनता प्रदेश सरकार और सुलह के विधायक से जानना चाहती है कि चार महीने की सरकार द्वारा की गई घोषणाओं के लिए बजट कहां से आएगा।

संजय सिंह चौहान ने कहा कि जितनी भी घोषणा एवा उद्घाटन किए गए वह एक सरकार के नियमित रूप से किए जाने वाले कार्य हैं जबकि सुला के विधायक यह लोगों को बताएं कि उन्होंने पिछले 4 सालों के कार्यकाल में सुला के पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के लिए क्या नीति बनाई तथा सुला चुनाव क्षेत्र से कितने लोगों को रोजगार दिया गया।

जबकि सरकार का कार्यकाल केवल 4 महीने का रह गया है तो 4 महीने के कार्यकाल में ना तो कोई नीति बनेगी ना ही जितने भी शिलान्यास किए गए हैं उनके कार्य पूरे होंगे वे सिर्फ जनता को बेवकूफ बनाने वाली बातें हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता आगामी विधानसभा चुनावों मे प्रदेष सरकार को उनकी जनविरोधी नितियों का करारा जवाब देगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...