साहित्यिक संगोष्ठी में कवियों ने मोह लिया मन

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बिलासपुर लेखक संघ व भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में घुमारवीं स्थित शहीद विजयपाल मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) में साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेशभर से आए साहित्यकारों ने भाग लिया।

इस दौरान बुद्धि सिंह चंदेल द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक डा. पंकज ललित थे, जबकि अध्यक्षता डा. लेखराम शर्मा ने की। इस अवसर पर उपन्यासकार डा. गंगा राम राजी तथा रेवती सैनी जिला भाषा अधिकारी विशिष्ट अतिथि थे।

बिलासपुर लेखक संघ के प्रधान डा. रविंद्र कुमार ठाकुर ने अतिथियों का स्वागत किया। सभी अतिथियों को संघ की ओर से स्मृतिचिह्न भेंट किए।
मुख्य अतिथि डा. पंकज ललित ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पूरे भारतवर्ष में मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत कई कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। लेखकों के लिए विभाग ने गेयटी थियेटर में उनके द्वारा लिखी पुस्तकों को बेचने के लिए किताब घर की व्यवस्था की गई है। काव्य गोष्ठी में प्रदेशभर से 35 कवियों ने भाग लिया। मंच का संचालन अरुण डोगरा ने किया।
इस अवसर पर कर्नल जसवंत सिंह चंदेल, शीला सिह, रविंद्र कुमार शर्मा, रविंद्र साथी, जीतराम सुमन, वीना वर्धन, नरेणु राम हितैषी, रूप शर्मा, भीम सिंह, मीना चंदेल, डा. अनेक राम सांख्यान, अनूप सिंह मस्ताना, सुनीता शर्मा, संतोष गर्ग, रविन्द्र चंदेल कमल, रवि सांख्यान, वसुंधरा धर्माणी, संदेश शर्मा, जावेद इकबाल, कृष्ण चंद महादेविया, रत्न चंद व अन्य कवियों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...