सियासत: मनीष सिसोदिया बोले- भाजपा ने पार्टी में उन लोगों को शामिल किया जिन्हें हम निकालने वाले थे

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी के भाजपा में शामिल होने पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि ऐसा आदमी जिसके खिलाफ हम जांच कराने वाले थे और जिस व्यक्ति को हम पार्टी से निकालने वाले थे, ऐसे व्यक्ति को भाजपा ने गले लगाकर अपनी पार्टी में स्वागत किया है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि रात को 12 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आप पार्टी के ऐसे व्यक्ति को भाजपा में शामिल करते हैं, जिसके खिलाफ पार्टी को शिकायतें मिली हुई हैं कि वे महिलाओं से गंदी बातें करते थे।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के तीन नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। अरविंद केजरीवाल आम आदमी की पार्टी की बात करते हैं और दूसरी तरफ अपने ही कार्यकर्ताओं की अनदेखी करते हैं। जिन लोगों ने पसीना बहाकर पार्टी को खड़ा किया। उन्होंने उन्हें ही अपने रथ पर खड़ा करने का मौका नहीं दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...