जेपी नड्डा बोले, जयराम ठाकुर शरीफ पर करते हैं बहुत काम

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा आज तक देश में जो कहा जाता था, वह किया नहीं जाता था। लेकिन मोदी सरकार ने इसे साबित किया है कि जो कहते हैं वह करते हैं और जो कहेंगे उसे आगे भी करेंगे।
उन्होंने कहा अब वह समय चला गया है जब चुनावों से कोई भी भाजपा का कार्यकर्ता भय खाता था अब भाजपा का कार्यकर्ता 5 साल में पार्टी के किए गए कार्यों को लेकर जनता के बीच में जाता है और उसके दम पर वोट मांगता है।
नड्डा ने ख्यमंत्री जयराम ठाकुर को शरीफ बताते हुए कहा कि वह काम ज्यादा करते हैं और कहते कम हैं। उन्‍होंने रिकार्ड सड़क निर्माण का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि वह अपने किए कामों को लोगों के बीच में लेकर जाएंं, ताकि लोग उसे आगे ले जा सकें और कार्यकर्ता भी इस काम को करें।
नड्डा शनिवार से हिमाचल प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर हैं। नड्डा दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब शिमला पहुंचे। शिमला में रोड शो में कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव का रोडमैप तैयार किया जाएगा।
नड्डा के रोड शो से पहले पहाड़ में उभरने का प्रयास कर रही आम आदमी पार्टी को भाजपा ने बड़ा झटका दिया है। आम आदमी पार्टी के प्रांत प्रभारी अनूप केसरी सहित दो अन्‍य नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। चार राज्‍यों के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद नड्डा पहली बार हिमाचल पहुंचे।

हमारे पास नेता भी और कार्यकर्ता भी : नड्डा

हमारे सामने खड़े लोगों के पास न नीयत है न नेता हैं और हमारे पास नेता भी हैं और कार्यकर्ता भी हैं।

यह है भाजपा की ताकत

जो कहा था वह किया है। जो कहेंगे, वह करेंगे। यह ताकत है भारतीय जनता पार्टी की।

 

मैं और अनुराग जयराम ठाकुर के वकील : नड्डा

हम लोगों की सेवा करने आए हैं, हम मंत्री या विधायक जी बनने नहीं आए हैं। विरोधी बोल रहे हैं चुनाव आ गए, लेकिन डरें वह जिन्‍होंने काम नहीं किया। हमने काम किया है, हम क्‍यों डरें।

लोगों को जानकारी मिलनी चाहिए। जयराम ठाकुर ने हिमाचल तकदीर और तस्‍वीर बदली हैं। मैं और अनुराग ठाकुर जयराम ठाकुर के वकील बनकर भारत सरकार में खड़े रहते हैंैं।

 

जयराम ठाकुर की तारीफ

जयराम ठाकुर के नेतृत्‍व में वैक्‍सीनेशन में हिमाचल प्रदेश में पहली और दोनों डोज में प्रथम रहा। आयुष्‍मान और किसान सम्‍मान निधि योजना पर हिमाचल के लाभा‍र्थियों का उदाहरण दिया। पश्चिम बंगाल के साथ तुलना की, जहां बेहद कम आंकड़ा है।

 

जयराम जी शरीफ पर बहुत काम करते हैं : नड्डा

जयराम जी शरीफ हैं, अपनी बात नहीं रखते। लेकिन मेहनती बहुत है व बहुत काम करते हैं। 6384 किलोमीटर की सड़कें बनाई हैं। यह अपने आप में एक कीर्तिमान है। मैं भी विधायक रहा हूंं , सड़क निकालना आसान काम नहीं है।

मोदी और अटल सरकार में ही मिला हिमाचल को पैकेज

हिमाचल प्रदेश को देने का काम भाजपा सरकार ने किया। जब जब हिमाचल को पैकेज मिला वह दो प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और नरेन्‍द्र मोदी के समय ही मिला।

कांग्रेस ने छीना हिमाचल का हक : नड्डा

नड्डा ने कहा जब जब कांग्रेस आई है उसने हिमाचल का हक छीना है। और जब जब भाजपा आई है उसने हिमाचल प्रदेश की जनता का हक उसे दिलाया है।

 

अच्‍छे काम के प्रचार में करते हैं कंजूसी

जेपी नड्डा ने कहा उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, मणिपुर व गोवा में सरकार हमारी है और अब हिमाचल प्रदेश की बारी है। नड्डा ने कहा हम अच्‍छा काम करते हैं, लेकिन उसे बताने में कंजूसी करते हैं।

 

नए दल ने खोया आपा : नड्डा

नया दल आया है वह अपना आपा खो चुका है। पड़ोसी राज्‍य में 68 विधानसभा सीटों पर जमानत जब्‍त हो गई। यही हाल उत्‍तर प्रदेश में हुआ।

 

नड्डा ने देेवभूमि को किया नमन

जेपी नड्डा ने देव भूमि हिमाचल को नमन किया। उन्‍होंने कहा चार राज्‍यों में हम फि‍र से स्‍थापित हुए हैं। इसके लिए पीएम मोदी का धन्‍यवाद, उनकी बताई नीतियों व कार्यक्रमों से यह सफलता मिली है।

 

सरकार के बाद फि‍र सरकार बनाएंगे : जयराम

केंद्र सरकार से आठ सौ करोड़ रुपये की मदद दी गई। यह तभी संभव हो पा रहा है, जब‍ डबल इंजन की सरकार है। हम रात को सोएंगे नहीं, लेकिन इस बार सरकार के बाद सरकार बनाएंगे। इससे पहले कई बार भाजपा की सरकार बनाई पर इस बार रिपीट करेंगे।

 

हिमाचल में भी टूटेगा रिवाज : जयराम

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा पांच साल की परंपराएं भी बदल गई हैं। उत्‍तराखंड में यह मिथक टूट गया है व अब हिमाचल में भी इस रिवाज को बदलकर छोड़ेंगे।

 

प्रदेश छोटा पर दायित्‍व बड़ा : जयराम

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा प्रदेश छोटा है, लेकिन दायित्‍व बड़ा है। जयराम ठाकुर ने जेपी नड्डा की उपलब्धियों पर उन्‍हें बधाई दी। सीएम ने अनुराग ठाकुर की भी तारीफ की।

 

नड्डा के प्रदेश में जीत दिलाना हमारा कर्तव्‍य : अनुराग

अनुराग ठाकुर ने हिमाचल की जनता से आह्वान किया कि अभी 9 महीने आपको और तपना है और संघर्ष करना है और नवंबर में होने वाले चुनावों में भाजपा को जीत दिलाना जेपी नड्डा के प्रदेश के संगठन का हम सबका कर्तव्‍य है।

सात महीने तपना है, चौका लग चुका है छक्‍का भी लगेगा

अनुराग ठाकुर ने कहा धूप बहुत है लेकिन अब सात महीने तपना है। चार राज्‍यों में जीत के साथ चौका लग चुका है, इस साल के अंत तक गुजरात और हिमाचल में भी जीत के साथ छक्‍का भी लगेगा। छोटेे से राज्‍य हिमाचल के शख्‍स का सबसे बड़े दल का अध्‍यक्ष बनना बड़ी बात हैै।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...