प्रदेश में हो रही हत्याओं और चोरी डकैतियों ने प्रदेश में खोली कानून व्यवस्था की पूरी पोल

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश में विगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि दिनों दिन प्रदेश में हो रही हत्याओं और चोरी डकैतियों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की पूरी पोल खोल दी है।सरकार और प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह विफल सावित हो रहा है।

भाजपा के इस शासनकाल में महिलाओं के उत्पीड़न व बढ़ती बलात्कार की धटनाओं ने प्रदेश में लच्चर व्यवस्था की पूरी पोल खोल दी है। बेटी बचाओ बेटी पढाओ का भाजपा का नारा पूरा थोथल साबित हुआ है।

कुलदीप सिंह राठौर ने ऊना जिला के अंब में 15 साल की एक लड़की के साथ हुए जघन्य हत्या पर गहरा रोष जताते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की सरकार से मांग की है। उन्होंने कहा कि अपराधी बेखोफ होकर अपराध कर रहे है और प्रशासन मूक दर्शक बना है।

राठौर ने सरकार से मांग की है कि प्रदेश में विगड़ती कानून व्यवस्था को सुधारने के लिये उचित पग उठाये जाने चाहिए जिससे लोगों में क़ानून व्यवस्था पर भरोसा बना रहे। उन्होंने कहा कि लोगों के जान माल की रक्षा करना सरकार का दायित्व है जिसे वह सही ढंग से नही निभा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...