दर्दनाक हादसा : कार और टिप्पर की भिड़ंत में युवक-युवती की मौत

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

बिलासपुर जिला के अंतर्गत हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक व युवती की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार औहर के समीप शुक्रवार को एक नैनो कार व टैंपो की टक्कर हो गई, जिसमें बेहनाजट्टा के एक युवक-युवती की मौत हो गई।

उक्त युवक-युवती कार में औहर की तरफ से ऋषिकेश की ओर जा रहे थे कि तभी एक टिप्पर के साथ उनकी कार की भिड़ंत हो गई।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलैंस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद एंबुलैंस में दोनों काे घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

वहीं घुमारवीं पुलिस को इसकी सूचना मिली तो टीम मौके पर पहुंची पर यह क्षेत्र थाना झंडूता का होने के कारण झंडूता पुलिस को सूचित कर दिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...