ट्रक चालक पर तेजधार हथियारों से हमला, पीजीआई रैफर

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

कैंची मोड़-नैनादेवी संपर्क सड़क पर अज्ञात हमलावरों ने एक ट्रक चालक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए हैं।

घायल चालक को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी घवांडल पहुंचाया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। घायल ट्रक चालक की पहचान रोहित ठाकुर पुत्र जगदेव ठाकुर निवासी गांव धरा तहसील श्रीनयनादेवी जी के रूप में हुई है।

घायल के पिता ने बताया कि उनका बेटा रोहित ठाकुर, जो कि ट्रक चालक है, बैहल से ट्रक में पशु चारा भर कर ला रहा था। जैसे ही घर के समीप धरा मोड़ पर पहुंचा तो वहां पर मोटर साइकिल पर सवार अज्ञात हमलावरों ने ट्रक को रोककर उनके बेटे पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया।

घटना की सूचना पुलिस थाना स्वारघाट को दी गई है। शुक्रवार दोपहर मौके पर पहुंची स्वारघाट पुलिस ने मौके पर से साक्ष्य एकत्र कर छानबीन शुरू कर दी है।

घटना के जांच अधिकारी एसआई हरपाल सिंह ने बताया कि धरा मोड़ पर अज्ञात हमलावरों ने ट्रक चालक पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल किया है। पुलिस ने मौके पर जाकर सबूत जुटाकर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...