ट्रक की ब्रेक फेल, फिर जो हुआ…?

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

नेशनल हाई-वे-205 चंडीगढ़-मनाली के गरामौड़ा के पास शुक्रवार के दिन फिर सड़क हादसा पेश आया। गत दिन भी इसी जगह पर एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। आज फिर खराब सड़क के बीच ब्रेक फेल होने के कारण टाइलों से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

ट्रक पलट गया और इसमें लदी टाइलें सड़क पर बिखर गई। हादसे में यूपी निवासी चालक कौशिंदर बाल-बाल बचे। चालक कौशिंदर ने बताया कि वह ट्रक में कुल्लू से टाइलें भरकर पटियाला के राजपुरा ले जा रहा थे।

चालक ने बताया कि सामने दूसरा ट्रक खड़ा था। उससे टकराने के बाद उनका ट्रक पलट गया।

उन्होंने कहा कि सड़क की खस्ताहालत के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन फोरलेन बना रही कंपनी और प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...