पांच स्कूलों को उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

बेंगलुरु में करीब पांच स्कूलों को धमकी भरा मेल मिला है जिसमें बम विस्फोट की चेतावनी दी गई है। पुलिस  ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, ‘धमकी वाले मेल में लिखा है कि स्कूल परिसरों में शक्तिशाली बम लगा दिए गए हैं।’ इसके बाद सक्रिय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इसके अलावा मेल में ईमेल को मजाक में लेने को लेकर भी चेतावनी दी गई है।

मेल में कहा गया है, ‘आपके स्कूल में एक बहुत ही पावरफुल बम लगा दिया गया है, सावधानी मजाक नहीं, यह मजाक नहीं है, काफी पावरफुल बम आपके स्कूल परिसर में लगा दिया गया है, तुरुत पुलिस को बुलाएं, सैंकड़ों जानें जा सकती है। देर न करें अब सबकुछ आपके हाथ में है। पुलिस ने बताया कि बेंगलुरु के बाहरी इलाके में मौजूद पांच स्कूलों में सर्च आपरेशन जारी है।

बेंगलुरु पुलिस आयुक्त कमल पंत ने घटना की जानकारी दी और बताया कि स्कूलों की ओर से मिली सूचना के तुरंत बाद बम निरोधक दस्ते को उन स्कूलों के लिए रवाना कर दिया गया। उन्होंने आगे बताया कि हमारी टीम ई-मेल के आधार पर मौके पर जांच कर रही है और जानकारी मिलने पर मीडिया के जरिए उसे शेयर किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...