बारूदी सुरंगों के ब्लास्ट से फिर दहल उठा थापना गांव

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण में थापना में लगी गाबर कंपनी द्वारा गुरूवार दोपहर बाद एक बार फिर भारी मात्रा में चलाई गई बारूदी सुरंगों के ब्लास्ट से थापना गांव फिर दहल उठा। कंपनी के इस मनमानी रवैये से गुस्साए ग्रामीणों ने निर्माण कार्य बंद करवा दिया है।

बता दें कि दो बार पहले भी कंपनी ऐसा काम कर चुकी है। ग्रामीणों व प्रशासन द्वारा मनाही करने के बावजूद कंपनी ने एक बार फिर इस कार्य को अंजाम दिया है।

गुरुवार को की गई ब्लास्टिंग में कंपनी में कार्यरत एक मजदूर भी मामूली रूप से घायल हुआ है, वही गांव के कई मकानों में दरारें आई है तथा मकानों की छतों से स्लेट टूटकर आंगन में गिर पड़े ।

लोगों ने स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई है कि फोरलेन सड़क निर्माण में लगी गाबर कंपनी के इस मनमानी रवैये पर अंकुश लगाया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...