एचआरटीसी वर्कशॉप में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे एसडीएम, मची अफरा-तफरी

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग
चंबा जिला मुख्यालय के समीप स्थित एचआरटीसी वर्कशॉप में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एसडीएम चंबा नवीन तनवर औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही उचित दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान 21 बसें ब्रेक डाउन पाई गई। एसडीएम ने सभी बसों का ब्योरा कार्यालय तलब किया। जिले में एचआरटीसी बसें अपने निर्धारित रूटों पर पहुंचने से पहले ही बीच राह हांफ रही हैं।
लुड्डू, बाट, बाड़का, धुलाड़ा सहित बैरागढ़-शिमला मार्ग पर बीच राह एचआरटीसी बसें खराब हैं। बसों की मरम्मत के लिए समयानुसार सामान न पहुंचने से ये खड़ी है। ऐसे में अब लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।

ग्रामीणों को बार-बार पेश आ रही मुश्किलों को देखते हुए एसडीएम चंबा अचानक एचआरटीसी वर्कशॉप में पहुंच गए। जहां पर व्यवस्था का जायजा लेने के बाद उन्होंने उचित दिशा-निर्देश जारी किए।

एसडीएम चंबा नवीन तनवर ने बताया कि उनके पास बसों के समय पर बस स्टैंड से न चलने, बीच राह बसों के थमने संबंधी शिकायतें मिली हैं। जिसके बाद उन्होंने एचआरटीसी वर्कशॉप में निरीक्षण कर उचित दिशानिर्देश जारी किए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...