आग की भेंट चढ़ा स्लेटपोश मकान, करीब दो लाख रुपए का हुआ नुकसान

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत गारली गांव में अचानक आग लगने से करीब दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है। जिला प्रशासन व पुलिस ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है।

बता दें कि गारली गांव में गुरुवार सुबह सात बजे हरि राम चंदेल, हरनाम सिंह चंदेल व नीलम पत्नी धर्मपाल के पुराने रिहायशी मकानों में अचानक आग लग गई। घर के सदस्यों ने जैसे ही मकान से आग की लपटें उठती देखी, तो वे पानी लेकर आग बुझाने दौड़े।

शोर सुनकर आस-पास घरों के लोग भी बाहर निकल आए और पानी लेकर आग बुझाने में लग गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को भी दे दी। फायर बिग्रेड भी सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

प्रशासन की तरफ से तहसीलदार बड़सर बीना ठाकुर मौके पर पहुंची और मौके का जायजा लिया। इसके साथ ही बड़सर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...