कार सेवा दल संस्था द्वारा मजदूर के कंधे का करवाया गया ऑपरेशन

--Advertisement--

Image

कुल्लू- मनदीप सिंह ढांग

राज आसम के स्थाई निवासी है। राज की आयु 22 वर्ष है। राज के परिवार मे इनकी बहन है, जो आसम मे है और उनकी वहीं शादी हो गयी है। राज के माता पिता की मृत्यु हो चुकी है। राज ने अभी तक शादी नही की है। राज को कुल्लू मै लगभग 10 साल हो गये है। कुल्लू मै यह शीशामाटी मै किराये के मकान मै रहता है।

राज कुल्लू मै लेबर का काम करता है। कुछ दिन पहले अपने काम करते वक़्त राज का पैर फिसल गाय और सर मै चोट आ गयी और कंधे की हड्डी खिसक गयी। राज को कुल्लू हॉस्पिटल मै ले जाया गया और दाखिल करवाया गया। डॉक्टर ने रिपोर्ट देखने के बाद बताया की राज के कंधे मै प्लेट पड़ेगी, जिसमें ₹30000 का खर्चा लगेगा।

राज के पास जो पैसे थे वो उसने अपने गुज़ारे के लिए रखे थे। जो की ऑपरेशन के लिए पर्याप्त नहीं थे। लोअर दालपुर के निवासी ने राज के इलाज के लिए कार सेवा दल के कार्यालय मैं आकर बातचीत की और सारी समस्या के बारे में बताया।और संस्था को ऑपरेशन मैं लगाने वाले खर्चे की आर्थिक मदत के लिए बातचीत की।

संस्था के अधिकारियों से मिलने के पश्चात राज के इलाज के लिए आगामी कार्रवाई करते हुए इसे क्षेत्रीय अस्पताल में बुलाया गया। डॉक्टरों से परामर्श करके क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू दाखिल करवाया गया। दवाइयां टेस्ट इत्यादि करवा के ऑपरेशन की डेट मिलते ही राज का ऑपरेशन आप सब के सहयोग से करवा दिया गया।

अब राज की हालत में काफी सुधार है। 1 महीने का बेड रेस्ट बताया गया है। संस्था द्वारा रहने खाने पीने के साथ दवाइयों की व्यवस्था की गई है और ठीक होते ही इन्हें कहीं भी रोजगार के लिए भी लगा दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...