एचटी लाइन की मरम्मत में जुटे टीमेट को लगा करंट, पीजीआइ रेफर

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

मैहतपुर विद्युत खंड के तहत पड़ते बसदेहड़ा में एचटी विद्युत लाइन की मरम्मत करने में जुटे टीमेट को करंट लग गया।

जमीन पर गिरने से कर्मी काफी घायल हो गया जिसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया था। प्रारंभिक उपचार के बाद उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

विद्युत कर्मी गगन कुमार पुत्र सतनाम निवासी बणे दी हट्टी तहसील अम्ब जिला ऊना का रहने वाला है।

वीरवार को टीमेट गगन गांव बसदेहड़ा में बिजली की एचटी लाइन के खंभे पर मरम्मत का काम कर रहा था। इसी बीच अचानक उसे करंट लग गया।

विद्युत विभाग ऊना के एक्सईएन खुशविद्र सिंह ने बताया कि विद्युत कर्मी को ऊना अस्पताल से चिकित्सकों द्वारा पीजीआइ रेफर किया गया है।

वहां पर उसकी हालत स्थिर बनी हुई ह। पुलिस भी आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...