
शाहपुर – नितिश पठानियां
प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया गरीब परिवार के नो जवान इकलौते बेटे सन्नी शर्मा की मदद को आगे आए है। सन्नी शर्मा के सर से पिता का साया उठ चुका है। अब उनके साथ उनकी माता सन्नी की देख भाल कर रही है।
जानकारी के लिए बता दे कि सन्नी शर्मा उपमंडल शाहपुर के तहत पड़ती रिहलु पंचायत के रहने बाले है। जिनकी दोनों दोनों किडनी खराब हो चुकी है।
आज स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया रिहलु पंचायत में पहुँचे। केवल सिंह पठानिया ने सनी शर्मा के घर जाकर उनका कुशल क्षेम पूछा ओर उनके इलाज के किये हर संभव सहायता के लिए हामी भरी।
पठानिया ने उनके घर बैठे बैठे सन्नी शर्मा के इलाज के लिए डॉक्टरो से फ़ोन करके सहायता करने की कोशिश की ओर आगे भी पीजीआई में हर संभव सहायता के लिए कहा।
