भाजपा को विश्व की बड़ी पार्टी बनाने में हजारों समर्पित कार्यकताओं का योगदान

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में स्थापना समारोह मना रही है। भारतीय जनता पार्टी भारतीय जनसंघ के बाद जनता पार्टी के विघटन के बाद बनाई गई थी।

भारतीय जन संघ 1951 में स्थापित हुआ और जनता पार्टी में काम करने के बाद आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

शांता कुमार ने कहा कि आज के भाजपा नेताओं को यह नहीं भूलना चाहिए कि इस पार्टी के बनाने के लिए उस समय के हजारों समर्पित कार्यकताओं ने बहुत कुर्बानियां दीं। अपने आप को मिटाया। वे हजारों कार्यकर्ता जो आज की भारतीय जनता पार्टी की नीवं का पत्थर बने । उन्हें मैं नमस्कार करता हूं ।

इन कार्यक्रमों में पार्टी को उन हजारों कार्यकर्ताओं को याद करना चाहिए और श्रद्धांजलि देनी चाहिए । उन्होंने कहा कि यह देश का सौभाग्य है कि नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री के रूप में एक नये भारत का और शहीदों के सपनों के भारत का निर्माण कर रहे है । लाखों बलिदानियं के सपनों का भारत बन रहा है।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है और यह विश्वास प्रकट किया है कि एक नया भारत बनाने का सपना पूरा करेंगे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...