जालपा माता मन्दिर कोट में धूम धाम व हर्षोल्लास से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

जालपा माता मंदिर कोट में चले श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन व्यासपीठ पर विराजमान रमन शर्मा के द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूम धाम एवम् हर्षोल्लास से मनाया गया। इस ज्ञान की गंगा में डुबकी लगाते हुए भक्तों ने भगवान की दिव्य झांकी के दर्शन किए।

व्यासपीठ से अपनी मधुर वाणी से भक्तों को श्री कृष्ण अवतार के प्रयोजन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब-जब धर्म की हानि व पाप की वृद्धि होती है। भगवान धर्म की स्थापना व अधर्म के विनाश के लिए एवम् भक्तों को आश्रय प्रदान करने के लिए अवतरित होते हैं और धर्म की स्थापना तथा अधर्म का विनाश करते हैं।

इस शुभ अवसर पर कथा में उपस्थित सभी श्रोता गणों ने नाच गाकर भगवान के बालस्वरूप के दर्शन किए। इस उपलक्ष पर मंदिर कमेटी के द्वारा माखन मिश्री का भोग प्रसाद समस्त श्रोताओं में वितरित किया तथा उन्होंने सभी भक्तो से इसी प्रकार बढ़-चढ़कर इस ज्ञान की गंगा में डुबकी लगाने का आग्रह किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

25 फीट हवा में उड़ी युवती, सामने आई मौत, लेकिन बच गई जान, वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में शिमला–हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित...