पशुओं के लिए चारा लाने खेतों में गई महिला के साथ हादसा, ऐसे मिली दर्दनाक मौत

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

पुलिस थाना घुमारवीं के अंतर्गत आने वाले गांव अमरपुर में एक महिला की पेड़ से गिरकर मौत होने का मामला सामने आया है।

महिला के शव को घुमारवीं पुलिस ने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका की पहचान निर्मला देवी (62) पत्नी बिशन दास निवासी गांव व डाकघर अमरपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार महिला बुधवार को अपने पशुओं के लिए चारा लाने खेतों की तरफ गई थी। जब वह पेड़ से चारा काट रही थी तो अचानक पेड़ से नीचे गिर गई, जिससे उसको गंभीर चोटें आईं।

परिजनों को जब इस बारे में पता चला तो वे तुरंत महिला को निजी वाहन में घुमारवीं अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की पुस्टि डीएसपी अनिल ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि शव काे पोस्टमार्टम करवाकर के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...