त्रिलोकपुर मेले में गांजे की खेप लेकर घूम रही थी महिला, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

नवरात्र मेले में गांजा लिए घूूम रही हरियाणा निवासी एक महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

जिले के एसपी ओमापति जम्वाल ने बताया कि पुलिस थाना कालाअंब की टीम ने त्रिलोकपुर मेला क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी के दौरान 60 वर्षीय महिला निवासी नारायणगढ़, जिला अम्बाला, हरियाणा मेला क्षेत्र में घूम रही थी।

एसपी ने बताया कि आरोपी महिला ने अपने हाथ में एक संदिग्ध पारदर्शी लिफाफा उठाया हुआ था। पुलिस टीम ने आरोपी महिला द्वारा उठाए हुए पारदर्शी लिफाफे की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान लिफाफे के अंदर से 23 छोटे-छोटे पारदर्शी लिफाफों में गांजा बरामद हुआ।

एसपी ने बताया कि महिला के विरुद्ध पुलिस थाना कालाअंब में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा मामले में जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...