पांगी को दौड़ी एचआरटीसी बस, हिमाचल प्रदेश के सबसे दुर्गम क्षेत्र के लिए अहम सुविधा

--Advertisement--

Image

अब प्रदेश के सबसे दुर्गम क्षेत्र पांगी घाटी से शिमला के लिए एचआरटीसी बस चलेगी। निगम प्रबंधन ने पांगी घाटी के सुराल से शिमला के लिए पहली सीधी बस सेवा शुरू कर दी है।

इस बस सेवा के शुरू होने से पांगी क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को राजधानी शिमला के साथ जुड़ेंगे। वहीं बस सेवा शुरू होन से सबसे अधिक सुविधा पांगी, उद्यमपुर के लोगों को होगी।

लोगों को शिमला जाने के लिए बस बार-बार बदलनी नहीं होगी और एक बार बस में बैठकर सीधे शिमला में पांगी के लोग बसों से उतरेंगे। पांगी घाटी के लिए पिछले काफी समय से राजधानी शिमला के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग की जा रही थी।

वहीं कई बार स्थानीय जनता व प्रतिनिधियों द्वारा बस संचालन के लिए मांगपत्र भी सौंपा था। सरकार ने मांग को प्रमुखता से रखते हुए बस सेवा शुरू की है।

वहीं बस सेवा के शुरू होने पर ट्रायबल एडवाइजरी काउंसिल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर का पांगी की जनता की ओर से आभार प्रकट किया है।

यह होगी समयसारिणी

यह बस सेवा सुबह 7 बजे सुराल से शिमला के लिए चलेगी। बस सेवा का किलाड़ से चलने का समय सुबह 9 बजे रहेगा और दोपहर 1.30 बजे यह उदयपु से रवाना होगी।

यह बस सेवा मनाली में सांय करीब 7.20 पर पहुंचेगी और दूसरे दिन सुबह 4 बजे शिमला पहुंचेगी। वहीं शिमला से सुराल के लिए यह बस सेवा अगले दिन शाम 7 बजे रवाना होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...