
शिमला – जसपाल ठाकुर
शिमला में बुधवार को हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम ड्राइवर यूनियन की आपात बैठक प्रंातीय प्रधान मानसिंह ठाकु र की अध्यक्षता में हुई।
इसमें शिमला के सभी यूनिटों के प्रधान, कर्मचारी और खास तौर पर पदम सिंह ठाकुर, सागर पाल शर्मा व यशंवत कंवर मौजूद रहे।
प्रांतीय प्रधान मान सिंह ठाकुर ने कहा कि सोमवार को लोकल यूनिट की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमे निगम के चालक नंद किशोर ने अपनी जान गंवाई थी।
इस पर निगमों के चालकों ने गहरा शोक प्रकट किया और उसके परिवार को इस घड़ी में इस असहनीय दुख को सहने की भगवान से कामना की।
मानसिंह ठाकुर ने कहा कि ड्राइवर नंद किशोर ने अपनी जान देकर 30 यात्रियों की जान बचाई।
मानसिंह ठाकुर ने सरकार, प्रबंधन तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से ड्राइवर के परिवार को दस लाख आर्थिक सहायता देने और साथ ही पत्नी को नौकरी देने की मांग की है ।
साथ ही ड्राइवर को निगम व प्रशासन द्वारा पुरस्कृत करना चाहिए । मान सिंह ठाकुर ने कहा कि अभी तक कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिली है।
