हिमाचल कैबिनेट बैठक: लोनिवि में मल्टी टास्क भर्ती को मिल सकती है मंजूरी, शिक्षकों के अंतरजिला तबादलों पर भी फैसला होने की उम्मीद

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक गुरुवार को दोपहर बाद दो बजे होगी। इसमें कई फैसले संभावित हैं। बैठक में लोक निर्माण विभाग में कई मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती को मंजूरी मिल सकती है।

इसके अलावा जेबीटी और सीएंडवी के अंतरजिला तबादले का मामला भी बैठक में जा सकता है।

आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाने और एसएमसी शिक्षकों को एक्सटेंशन देने का मामला भी एजेंडे में शामिल होगा।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सचिवालय में होने वाली बैठक में कोरोना वायरस के मामलों पर भी चर्चा होगी।

मास्क पहनने में ढील देने, स्कूलों में प्रार्थना सभाओं को करने की अनुमति देने पर भी चर्चा हो सकती है।

मुख्यमंत्री अपनी बजट घोषणाओं से संबंधित कुछ फैसले भी ले सकते हैं।

पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने पीटरहॉफ शिमला में घोषणा की थी कि 3 जनवरी 2022 से पहले नियमित होने का दो साल का कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को उच्च वेतनमान दिया जाएगा। यह मामला भी कैबिनेट में मंजूरी के लिए जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...