दिव्यांगजनों की सहायतार्थ शिविर का आयोजन, 59 लोगों को दिए गए कृत्रिम मकैनिकल हाथ

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसबाल 

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा, रत्नानिधि चेरिटेबल ट्रस्ट मुम्बई, रोटरी क्लब धर्मशाला तथा रोटरी क्लब डाउनटाउन पुणे के संयुक्त तत्वाधान में आज सनातन धर्म सभा के सभागार हॉल में प्रातः 9 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक दिव्यांगजनों की सहायतार्थ आधुनिक तकनीक का कृत्रिम हाथ वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारम्भ अध्यक्ष, जिला रेडक्रॉस सोसायटी एवं उपायुक्त डॉ.निपुण जिंदल ने किया। इस शिविर में 59 लोगों को कृत्रिम मकैनिकल हाथ लगवाए गए जबकि रजिस्ट्रेशन 100 लोगों की गई थी।

यह कृत्रिम मकैनिकल हाथ अमेरिका से एलएन-4 कृत्रिम हाथ प्रोजेक्ट के तहत बनाए गए हैं, जो खाना बनाना, कपड़े धोना, ड्राइविंग इत्यादि राजमर्रा के सभी कार्य कर सकते है।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर परियोजना समन्वयक वीएस परमार, अध्यक्ष रोटरी क्लब धर्मशाला संग्राम गुलेरिया, अध्यक्ष, डाउन टाएन पुणे असीश रे, कैम्प सचिव रोटेरियन विजय शर्मा, रोटेरियन वाई. के.डोगरा, रोटेरियन तेज सिंह, रोटेरियन हरि सिंह, सचिव रेडक्रॉस सोसायटी ओपी शर्मा उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...