स्वास्थ्य विभाग का फैसला: हिमाचल में अब हर महिला के खून की होगी जांच

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश में अब हर महिला और युवती के खून की जांच होगी। प्रदेश को एनीमिया मुक्त करने के लिए सरकार यह पहल करने जा रही है। आशा वर्करों को इस काम का जिम्मा सौंपा जा रहा है।

यह वर्कर घर-घर जाकर महिलाओं के खून की जांच करेंगी। इन वर्करों को सरकार की ओर से हीमोग्लोबिन मीटर उपलब्ध कराए जाएंगे।

अगर महिलाएं एनीमिक पाई जाती हैं तो उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया जाएगा। डाक्टरों की मानें तो हिमाचल में महिलाओं और युवतियों का एचबी 12 से 14 के बीच होना चाहिए।

प्रदेश सरकार ने हाल ही में हीमोग्लोबिन मीटर को लेकर टेंडर आमंत्रित किए थे। इसमें सात कंपनियों ने भाग लिया है। बुधवार को स्वास्थ्य निदेशालय में कंपनियों की टेक्निकल बिड खोली गई है।

इसमें कंपनियों का पंजीकरण सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की गई है। इनमें से जो कंपनियां स्वास्थ्य विभाग के मानकों पर खरी उतरती हैं, उनकी वित्तीय निविदा खोली जाएगी। इसके बाद कंपनी को टेंडर दिया जाएगा।

स्कूलों में भी जाएंगी आशा वर्कर अमिताभ अवस्थी, स्वास्थ्य सचिव

यह आशा वर्कर स्कूलों में जाकर छात्राओं के खून की भी जांच करेंगी। आशा वर्करों को खून की कमी वाली महिलाओं और युवतियों का रिकॉर्ड तैयार करना होगा। इसके बाद यह रिकॉर्ड स्वास्थ्य विभाग में जमा होगा।

हिमाचल में हर महिला और युवती के खून की जांच की जानी है। इसे लेकर कंपनियों से टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। प्रदेश में जल्द यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...