वाबक क्लब होशियारपुर ने जीता वालीबाल टूर्नामेंट, मुख्यतिथि पंडित विपन शर्मा ने किया सम्मानित

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगू

युवा क्लब जवाली द्वारा आरा मैदान जवाली में वालीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें 12 टीमों ने भाग लिया। इस मैच का शुभारंभ समाजसेवी कर्ण मेहरा ने किया जबकि समापन में जवाली के ज्योतिषी पंडित विपन शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

युवा क्लब जवाली द्वारा मुख्यातिथि पंडित विपन शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया। वालीबाल का फाइनल मुकाबला वाबक क्लब होशियारपुर व एसएसएम कॉलेज दीनानगर के बीच हुआ। दोनों टीमों द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया। मैच को देखने के लिए देर रात तक दर्शक मैदान में खड़े रहे। आखिरकार वाबक क्लब होशियारपुर ने एसएसएम कोलिन दीनानगर को हरा दिया।

मुख्यातिथि पंडित विपन शर्मा ने विजेता टीम को 31हजार की नकद राशि सहित ट्राफी तथा उपविजेता को 21हजार रूपए की नकद राशि सहित ट्राफी देकर सम्मानित किया। पंडित विपन शर्मा ने कहा कि खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हार-जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं जिसमें हार व जीत चलती रहती है।

उन्होंने क्लब को 5100 रुपए की नकद राशि बतौर प्रोत्साहन दी। मुख्यतिथि पंडित विपन शर्मा को क्लब की तरफ से शाल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...