बढ़ती महंगाई पर सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

विधानसभा शाहपुर ब्लॉक् कांग्रेस के स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने आज चंगर क्षेत्र की डडोली पंचायत में जनजागरण अभियान के तहत जनता के साथ बैठक की ओर बढ़ती महंगाई के खिलाफ जनता ने भी कांग्रेस पार्टी का साथ दे कर अपना गुस्सा निकाला।

पठानिया ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों पर कमरतोड़ महंगाई थोप दी है। डीजल पेट्रोल, तेलहन समेत रोजमर्रा के सामग्री की महंगाई से लोग परेशान हैं। रोजमर्रा की सभी वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही है।

पठानिया ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने शासन काल में कोई भी ऐसा कानून नहीं बनाया जो किसानों, गरीबों, मजदूरों या नोजवानों के हित में हो। मोदी सरकार कोयला, रेल,जहाज, बैंक आदि को उद्योगपतियों के हाथों बेच रही है। किसानों के जमीनों को गिरवी रखने के लिए तीन कृषि कानून लाए जाने के बाद किसान आंदोलन में सात सौ किसानों की मौत हो गई।

कांग्रेस पार्टी की सरकार ने आमलोगों को आवश्यक खाद्य और वस्तु अधिनियम, मनरेगा कानून बनाकर गरीबों को रोजगार, किसानों के खेतों में पानी देने का काम किया।

चंगर क्षेत्र अध्यक्ष सुरजन सिंह और समन मेहरा ने कहा कि जहाँ पूर्व की कांग्रेस सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से ओर पूर्व वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से लंज डिग्री कॉलेज खोला और नए भवन के करोड़ो रूपये स्वीकृति दी थी।

करोड़ो रूपये की पीने के पानी की स्कीम स्वीकृति दी थी, लंज में अभी तक पीएचसी के लिए भूमि का स्थानांतरण नही हो पाया। बर्षो से इन तीन पंचायतो की उप तहसील की मांग को भाजपा सरकार पूरी नही कर पाई जो कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने उप तहसील बनाने की मांग को माना था लेकिन दुर्भाग्य पूर्ण सत्ता से कांग्रेस पार्टी हट गई।

लेकिन भाजपा सरकार ने लंज खास,अपर,लांज ओर डडोली की पंचायतो में साढ़े चार सालों में एक नया काम नही हुआ है। अब लाखो की घोषणा करके भाजपा मंत्री जनता को गुमराह कर रही है। अगर काम करने की मंशा होती तो चार साल पहले काम किया होता।

ये रहे मोजुद

इस मौके पर चंगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजन सिंह,सुमन मेहरा अध्यक्ष चंगर कांग्रेस कमेटी,शिव चरण उप प्रधान,रणजीत सिंह बग्गा, किशोरी लाल,के०के० डोगरा,बलजीत कौर,बाल कृष्ण,पिंटू परमार पयरव प्रधान,केवल राणा पूर्व पंचायत समिति सदस्य, प्रदीप बलोरिया,अच्छर सिंह,कमला देवी,रचना देवी,सुमन वाला, अंजू देवी,गुरचरण सिंह,चरण जीत सिंह,हरनाम सिंह, चमन लाल,फौजा सिंह,संतुल सिंह,करनैल सिंह,कमल गुलेरिया,जन्म सिंह गुलेरिया, संजय कुमार,रमन,आदि गणमान्य स्थानीय जनता मोजूद थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईटीआई शाहपुर में 31 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, 255 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में...

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डलहौजी विधायक डी.एस. ठाकुर की माता का निधन, क्षेत्र...