प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं पर शांता कुमार ने जताई चिंता

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट से जानकारी शेयर करते हुए बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है। बीते दिनों एक तेज रफ्तार वाइक सवार पुल से टकराया और उनका सिर धड़ से अलग हो गया। पत्नी की दोनों टांगें टूट गई। समाचार और उसका चित्र देखकर दिल दहल गया।

आज की अखबारों में भी दो दुर्घटनाओं की खबर है। उन्होंने कहा सड़कों पर दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण तेज रफ्तार और लापरवाही होता है। शांता कुमार ने यह जानकारी अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट से शेयर करते हुए दुर्घटनाओं के बढ़ते आंकड़े पर चिंता जताई है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने इस संबंध में एक सख्त कानून बनाया है। नितिन गडकरी ने लोकसभा में बताया है कि जिन प्रदेशों में उस कानून को लागू कर दिया गया है। वहां दुर्घटनाओं की संख्या बहुत कम हो गई है।

शांता कुमार ने हिमाचल सरकार से विशेष आग्रह किया है कि उस केंद्रीय कानून को अति शीघ्र लागू किया जाए और सख्ती के साथ नियमों का पालन करवाया जाए। तेज रफ्तार चलने ओर नियमों का उल्‍लंघन करने पर इतनी अधिक सजा व जुर्माना हो कि लोगों को नियमों का पालन करने का सलीका आ जाये।

सरकार के इस कदम से दुर्घटनाएं कम होगी और बहुत से परिवार लापरवाही की मूर्खता के कारण बर्बाद होने से बच जाएगे। पुलिस को इस संबंध में सख्ती के साथ काम करने की आवश्यकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...