आप का रोड शो: अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब में 20 दिन में भ्रष्टाचार खत्म, अब हिमाचल की बारी

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का हेलिकॉप्टर कांगणीधार में लैंड हुआ। विक्टोरिया ब्रिज से रोड शो शुरू किया गया।

अरविंद केजरीवाल ने सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी से चुनावी शंखनाद किया। समर्थकों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज आपने दिल खुश कर दिया। चारों और झंडे ही झंडे।

हम आम आदमी हैं। हमें राजनीति नहीं काम करना आता है। देशभक्ति आती है। दिल्ली से भ्रष्टाचार खत्म किया। 20 दिन में पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म हो गया। यकीन नहीं होता तो वहां अपने रिश्तेरदारों से पूछो। कोई रिश्वत नहीं मांगता। जो पैसा खाएगा, सीधा जेल जाएगा।

 

अब हिमाचल में भ्रष्टाचार खत्म होगा। दिल्ली में सरकारी स्कूल शानदार कर दिए। सरकारी स्कूलिंग को ठीक कर दिया। अब हिमाचल की चाबी आपके हाथ में है। केजरीवाल ने पांच मिनट में संबोधन खत्म कर दिया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पांच साल के बाद अपने आप बारी आ जाती है। अब भगवान ने राजनीतिक गंदगी साफ करने के लिए झाड़ू भेजा है। बुनियादी सुविधाओं को वोट दें।

जब से पंजाब के नतीजे आये हैं तो भाजपा-कांग्रेस बोल्ड हैं तीसरा विकल्प नहीं आ सकते। 20 दिन हुए पंजाब में हमारी सरकार बने हुए, काम करने की नीयत होनी चाहिए, इनकी नीयत नहीं है।

दोनों पार्टियां परिवारवाद को बढ़ावा दे रही हैं। जिसने चन्नी को हराया वह मोबाइल रिपेयर की दुकान करता है। सिद्धु, मजीठिया को आम लोगों ने हराया। अब आम लोगों का ही समय है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...