
धर्मशाला – राजीव जस्वाल
शिक्षा विभाग ने जिला के स्कूलों में दो साल लगातार अनुबंध पर सेवाएं देने वाले करीब 57 अध्यापकों को नियमित कर दिया है। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कांगड़ा मोहिंद्र कमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन अध्यापकों में एलटी 34, फिजिकल एजुकेशन एक टीचर, पंजाबी तीन टीचर व शास्त्री के 19 अध्यापक हैं।
एलटी में दाड़ी में सेवाएं दे रही सिंपल, कुहना से आंचल, बेही से अंजना राणा, हरिपुर से पुलकित शर्मा, जंडौर से वीना, मनेई से नीरज, जुझपुर से हंसा देवी, संसारपुर टैरेस से राशि कुमारी, सुरला से रंजिता, भटलखुरद से रामा शर्मा, अमरोह से विजय, गंगथ से कुसुम, कुखेर से विरेंद्र, सियालकड़ से मोनू, अलोह से मंजु, शांतला से रीता शर्मा, चामुका से वंदना कुमारी व पपरोला से संजय कुमार को नियमित किया गया है।
