बाइक सवार ने सड़क पार कर रही महिला को मारी टक्कर,दोनों घायल

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- हिमखबर संपादक – अनिल कपलेश

जिला हमीरपुर के अंतर्गत राधास्वामी अस्पताल भोटा के पास एक बाइक सवार ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार और महिला दोनों घायल हो गए हैं।

इन्हें राधास्वामी अस्पताल भोटा में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को कोहली निवासी एक महिला राधास्वामी अस्पताल में आई थी। जब वह अपने घर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी तो मोरसु निवासी बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भी नीचे गिर गया और बुरी तरह घायल हो गया।

बाइक सवार और महिला को लोगों के सहयोग से भोटा राधास्वामी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया।

भोटा पुलिस कक्ष के प्रभारी सुरेश का कहना है कि मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...