पंजाब पैटर्न, एफसीआई के साथ एजेंसीयों को फसल खरीद में लगाया जाए

--Advertisement--

रियाली- गुरमुख सिंह

आज रियाली खेल मैदान में संयुक्त किसान सभा की मिटींग का आयोजन किया गया। जिसमें दो सौ से अधिक किसानों ने हिंसा लिया। इस मिटीगं में किसानों द्वारा फसल पक जाने पर आने वाली समस्याओं पर विशेष चर्चा की गई।‌ जिनमें हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए खरीद के तरीके पर विशेष चर्चा की गई।

किसान सभा में किसानों को सम्बोधन करते हुए धरमिन्दर सिंह शीवली ने कहां की प्रदेश सरकार को चाहिए ,कि हिमाचल प्रदेश के किसानों की सूविधा के लिए पंजाब पैटर्न पर खरीद की जाए। ताकि पक्की फसलों को बेचने में किसी प्रकार कि समस्याओं का सामना ना करना पड़े। अन्यथा एफ सी आई के साथ ओर एजेंसीयों को फसल खरीद में लगाया जाए।

इस समय धरमिंदर सिंह शिवली ने बोलते हुए यह कहा कि पिछले दिनों धान की फसल की खरीद पर किसानों को दरबदर भटकना पड़ा था। कौड़ियों के भाव हिमाचल के किसानों को अपनी धान की फसल बेचनी पड़ी थी। और कई किसान ऐसे भी हैं जिनकी अभी तक पेमेंट पंजाब के व्यापारियों ने नहीं दी है ,और अब समय आ गया है कि गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई है धान की फसल की तर्ज पर अब कोई समस्या नहीं आनी चाहिए।

अन्यथा किसी बड़े संघर्ष की शुरुआत हो सकती है पंजाब में जाकर हिमाचली किसान अपनी फसल बेच नहीं सकते क्योंकि वहां के सीएम भगवन्त मान के आदेश है बाहरी राज्यों से एक भी दाना अनाज नहीं खरीदा जाएगा। हिमाचल में पर्याप्त संसाधन ना होने के कारण किसानों में चिंता बढ़ी हुई है। हालांकि हिमाचल प्रदेश से अन्य संसाधन रेता बजरी सिंचाई के लिए पानी और यहां तक कि बिजली भी हिमाचल की ही इस्तेमाल पंजाब में हो रही है इन्हें भी बंद कर देना चाहिए।

किसान सभा की मीटिंग के बाद सर्व सहमति से किसान संघर्ष सेवा समिति हिमाचल प्रदेश के नाम का संग त्यार किया गया, जो किसानों की मुश्किलों को को हल कराने के लिए हमेशा तत्पर तैयार रहेगा।। किसान संघर्ष सेवा समिति हिमाचल प्रदेश के प्रधान पद श्री विजय कुमार ओर पूर्व प्रधान श्री अर्जुन लाल जी को पद दिया गया है।।

इस किसान सभा में मुख्य तौर पर मौजूद किसानों में संजुक्त किसान मोर्चा के मुखिया धरविंदर सिंह शिवली ग्राम पंचायत कार्यालय के उप प्रधान मक्खन दीन, मेंबर पंचायत पुरुषोत्तम लाल ,मंगा सिंह ,नरेंद्र सिंह, सोहन सिंह, ओपी सिंह, शामू कसाना, सैफ अली कसाणा अर्जुन लाल, जगी ,हुसैन अली ,बूटा सिंह, सतनाम सिंह ,गुरनाम सिंह, और गोल्डी आदि हाजिर रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेड क्रॉस शिविर में 69 लोगों ने किया रक्तदान

मंडी, 16 अक्तूबर - हिमखबर डेस्क  ंरेड क्रॉस सोसाइटी मंडी...

आपात परिस्थितियों में सीपीआर से बचाई जा सकती है किसी की जान

भोरंज के मिनी सचिवालय में सीपीआर पर आयोजित किया...

आंगनबाड़ी सहायिकाओं के साक्षात्कार 28 से 30 अक्तूबर को रैत में होंगे आयोजित

शाहपुर, कांगडा व धर्मशाला उपमंडल की कुछ पंचायतों के...