शरारती तत्वो ने लगाई जंगल में आग, वन विभाग को हुआ लाखों का नुकसान

--Advertisement--

Image

बक्लोह – भूषण गुरुंग

जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही है । वैसे वैसे शरारती तत्वों के द्वारा वनों को आग लगाने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। चुवाडी वन क्षेत्र के तहत आने वाला जंगल नाग बिन्त्ररू में कल रात को किसी शरारती तत्वो के द्वारा चील के जगलो में आग लगाने के कारण वन विभाग को काफी नुकसान हुआ है। जिससे कई छोटे बड़े हरे चील औऱ अन्य प्रजाति के पेड़ पौधे अग्नि के भेट चढ़ गए।

चुवाड़ी वन क्षेत्र के रैंज अधिकारी अजय महाजन को फ़ोन के माध्यम पता चला तो उन्होंने रात को ही बिना समय गवाए उसी वक्त अपने बीओ औऱ फायर वाचर सहित रात को नाग बिंतरु के जंगल पहुच गए। गॉव वालो के सहयोग से सुबह होने तक लगभग वनों के आधे हिस्से को आग से बुझा लिया गया था। वाकी के वनों में भी आग को 12:30 तक बुझा लिया गया।

रैंज अधिकारी अजय महाजन ने गॉव के लोगो से अपील किया है। कि यदि चुवाड़ी रैंज के किसी भी जंगल में आग लगे तो इस नंबर में 9418287645 कॉल करे ताकि वनो को आग लगने से बचाया जा सके।

अजय महाजन ने बताया कि 1 अप्रैल से 15 जुलाई तक वनो मे आग लगाने वालों पर पकड़े जाने पर शख्त से शख्त कारवाई की जायेगी। वनों को आग से नुक्सान पहुचने वालो पर सजा का भी प्रावधान है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...