पहाड़ की हवा में उड़ जाएगी आम आदमी पार्टी की टोपी :- एन. के. पन्डित

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल
राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस पार्टी और आल इंडिया राहुल गाँधी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता एन. के. पन्डित ने केजरीवाल पर बड़ा राजनीतिक हमला बोलते हुए मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि पहाड़ कि ठंडी हवा में उड़ जाएगी आम आदमी पार्टी की टोपी !

पन्डित ने केजरीवाल पर तीखी टिपणी करते हुए कहा कि पहाड़ के लोग जानते हैं कि केजरीवाल घटिया राजनीती करके केवल लोगों को गुमराह करते हैं ! उन्होंने कहा कि केवल पंजाब जीतने से अपने आप को आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय चैम्पियन समझने कि भूल ना करें !

उन्होंने कहा कि नई नई दुल्हन एक साल तक सबको अच्छी लगती हैं पर पंजाब में बढ़ती महँगाई पेट्रोल डीज़ल रसोई गैस खाद्यान पदार्थ कि बढ़ती कीमतों से लोग परेशान होकर अभी से भगवंत मान कि सरकार को कोसने लगे हैं !  एन. के. पन्डित ने राजनीतिक तंज कसते हुए कहा कि अभी तो पंजाब कि नई दुल्हन के हाथों कि मेहँदी भी नहीं उतरी लोग अभी से भगवंत मान कि सरकार से हताश और परेशान हो गए है !

उन्होंने कहा कि केजरीवाल और भगवंत मान जितने मर्जी रोड शो कर ले पर आम आदमी पार्टी के सभी प्रत्याशियों कि हिमाचल में जमानत जब्त होगी !

एन. के. पन्डित ने मीडिया द्वारा हिमाचल के संदर्भ में पूछे गए एक अन्य सवाल का मुस्कराते हुए जबाब देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का हिमाचल में अभी तक संगठन भी मजबूत नहीं हुआ ऐसे में केजरीवाल जी को यह पता होना चाहिए कि जिस घर कि नींव मजबूत ना हो या पिलर स्ट्रांग ना हो उस घर का स्लैब कैसे टिकेगा !

उन्होंने केजरीवाल को नसीहत देते हुए केवल इतना कहा कि पहले संगठन बना ले हिमाचल में फिर चुनाव लड़ने का विचार करें अन्यथा आम आदमी पार्टी के सभी उम्मीदवारों कि जमानत जब्त होगी !

पन्डित ने केजरीवाल और सतिंद्र जैन को सलाह देते हुए उनको हिमाचल में नगर निगम चुनाव कि याद भी दिलाई कि हिमाचल में जो 4 नगर निगम के चुनाव सम्पन हुए उसमे आम आदमी पार्टी को 1-3-9-33-61 और सबसे ज्यादा 134 वोट मिले अभी दिल्ली दूर नहीं आम आदमी पार्टी को हिमाचल के विधानसभा चुनावों से पहले शिमला नगर निगम के चुनावों में अपनी औकात का पता चल जायेगा !

राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस पार्टी और आल इंडिया राहुल गाँधी कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता एन. के. पन्डित ने कहा कि जो आम आदमी पार्टी में कुछ लोग जा रहे है उनमे कोई बड़ा चेहरा नहीं बल्कि वो लोग है जिनका हिमाचल कि राजनीती में ना कोई जनाधार है और ना कोई राजनीतिक योगदान है ऐसे में आम आदमी पार्टी को उत्साहित होने कि कोई जरूरत नहीं है !
एन. के. पन्डित ने कहा कि कांग्रेस का मुकाबला केवल भाजपा से है क्योंकि आम आदमी पार्टी हिमाचल में जीरो है और जीरो पर ही रहेगी ! पन्डित ने अति उत्साह से लवरेज होकर कहा कि निश्चित रूप से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सपष्ट बहुमत कि सरकार बनाएगी क्योंकि आज कल हिमाचल प्रदेश के लोग कांग्रेस पार्टी कि तरफ टकटकी लगाये बैठे है !

पन्डित ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मुख्य मुद्दा महँगाई और बेरोजगारी होगा  और फिर कहा कि पहाड़ कि ठंडी हवा में उड़ जाएगी आम आदमी पार्टी की टोपी और जय राम सरकार का घमंड !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...