
व्यूरो रिपोर्ट
सोमवार को पंडोह के कैंची मोड़ में हुए हादसे में घायल 13 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र तरुण निवासी कुल्लू ने आइजीएमसी शिमला में दम तोड़ दिया। पुष्पेंद्र को मंडी अस्पताल से गंभीर हालत में नेरचौक मेडिकल कालेज और वहां से आइजीएमसी शिमला रेफर किया गया था। इस हादसे में दूसरी मौत हुई है।
सोमवार को परिवहन निगम शिमला की बस मनाली से शिमला जाते हुए पंडोह के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में चालक सहित 39 लोग सवार थे। इसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुष्पेंद्र को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया था।
घायलों में अब सात लोग नेरचौक और 30 मंडी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुष्पेंद्र की मां ममता भी इस हादसे में घायल हुई थी। मंडी में भी उसकी हालत गंभीर थी तो मां दुआएं मांग रही थी, लेकिन मां की दुआएं काम नहीं आई और पुष्पेंद्र ने शिमला में दम तोड़ दिया।
थाना प्रभारी मंडी पुरुषोत्तम ने बताया सड़क हादसे में घायल 13 वर्षीय बच्चे की शिमला में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
