16 वर्षीय लड़की की संदिग्‍ध हालात में मौत, जंतु के काटने की आशंका

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी – ज्योति शर्मा

ज्वालामुखी में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि किसी जहरीले जंतु के काटने से लड़की की मौत हो गई। जिसका पंचनामा देहरा अस्पताल में करवाया है।

पुलिस थाना ज्वालामुखी को नादौन अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई कि सिविल अस्पताल नादौन में एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस ज्वालामुखी मामले की जांच के लिए सिविल अस्पताल नादौन पहुंची।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया सपना कुमारी पुत्री प्रभात चंद निवासी भारल गगड़ूही ज्वालामुखी उम्र 16 वर्ष को सिविल अस्पताल नादौन में मृत लाया गया था।

पुलिस ने पिता प्रभात चंद के बयान दर्ज किए, जिसमें उन्होंने बताया कि दोपहर को किसी जहरीले जंतु ने उसे डंक मार दिया और जल्द ही उसे सिविल अस्पताल नादौन पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका के शव का पोस्टमार्टम सीएचसी देहरा में करवाया गया। फिलहाल पुलिस की ओर से धारा 174 सीआरपीसी की कार्रवाई अमल में लाई गई है।

यह बोले थाना प्रभारी

मामले की पुष्टि थाना प्रभारी ज्वालामुखी सुरिन्द्र धीमान ने की है और बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...