ज्वाली: हरसर पंचायत के बीडीसी सदस्य सहित युवक से हेरोइन (चिट्टा) बरामद

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगू

ज्वाली उपमंडल में नशा तस्करी का कारोबार दिनों दिन इस प्रकार फल फूल रहा है कि कई युवा इस नशे की गर्त में जा रहे हैं।

इस पर गुप्त सूचना के आधार पर विशेष नारकोटिक्स सेल जिला कांगड़ा की टीम द्वारा विवेक कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी घाड (हरसर) जोकि नगरोटा सूरियां ब्लॉक के हरसर पंचायत से बीडीसी सदस्य है। वहीं दूसरा युवक लकी पुत्र रघुनाथ निवासी घाड (हरसर) से रेलवे लिंक रोड हरसर में 5.79 ग्राम हिरोइन (चिटटा) बरामद किया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार नारकोटिक्स की टीम ने नील नाला (हरसर) हरसर के समीप रेलवे स्टेशन हरसर की तरफ से आते हुए मोटरसाइकिल (एचपी 54ए-6771) को देखा जिस पर दो युवक सवार थे। पुलिस को देखकर दोनों युवक मोटरसाइकिल को लेकर भागने लगे लेकिन मार्ग संकुचित होने के कारण गिर पड़े। पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 5.79 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हेरोइन को अपने कब्जे में लेकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने बताया कि हड़सर बीडीसी मेंबर से 5.79 चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने विवेक कुमार व लक्की के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है तथा दोनों युवकों को अरेस्ट किया गया है। हेरोइन व मोटरसाइकिल को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मनीषा मित्तल हत्याकांड: भाई ने की बहन की हत्या, आरोपी को लेकर रोहतक से शिमला पहुंची पुलिस

हिमखबर डेस्क हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती...

मंडी : सड़क पार कर रहे ग्रामीण को टैंकर ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह के साथ लगते...

CRPF जवान दीप चंद का निधन, शहर में शोक की लहर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की नाहन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम...

भूमि विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला से कथित मारपीट के बाद स्टेट हाईवे-13 आधे घंटे रहा जाम

हिमखबर डेस्क मंडी जनपद के सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत...